विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान पटाखा ब्लास्ट के बाद एक्शन में DM, पूरे जिले में आज से चलेगा छापामारी अभियान

Published: Sat, 24 Oct 2026 12:01 AM (IST)

सिवान के आलमपुर गांव में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।

बचाव कार्य में जुटी टीम। (जागरण)

बचाव कार्य में जुटी टीम। (जागरण)

HighLights

  1. अवैध पटाखा निर्माण विस्फोट में तीन लोगों की मौत।

  2. जिला प्रशासन ने सघन छापेमारी अभियान शुरू किया।

  3. अवैध पटाखा कारोबारियों पर होगी कठोर कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, सिवान। जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अवैध रूप से पटाखा निर्माण के दौरान हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली है।

हादसे के बाद प्रशासन ने जिलेभर में अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

शनिवार से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत संदिग्ध ठिकानों की जांच कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थानाध्यक्षों और अग्निशमन पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के ठिकानों की पहचान कर जांच करने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों को अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।

जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि शनिवार से जिलेभर में सघन छापेमारी और जब्ती अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध पटाखा कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब अभियान के दौरान यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिले में अवैध पटाखा कारोबार पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है।

यह भी पढ़ें- सिवान में अवैध पटाखा भंडार में भीषण विस्फोट: 5 की मौत, कई लापता; थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड

यह भी पढ़ें- सिवान ब्लास्ट में 5 की मौत: आलमपुर के एक दर्जन घरों में बनते हैं पटाखे, अमरुद्दीन के घर में पहले भी हो चुका था हादसा