विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली की रात सीवान में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:02 AM (GMT+05:30)

सिवान के झुनापुर गांव के पास देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई ...और पढ़ें

हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक।  जागरण

हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक। जागरण

HighLights

  1. सिवान में देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर।

  2. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हुई।

  3. दो अन्य गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर किए गए।

जागरण संवाददाता, सिवान। महादेवा थाना क्षेत्र के झुनापुर गांव के समीप रविवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। 

दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी गांव निवासी गोलू कुमार, रसूलपुर गांव निवासी मुकेश चौहान तथा गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सलाह गांव निवासी शनिष कुमार शामिल हैं। 

वहीं, घायलों में रसूलपुर निवासी अभिषेक और गोलू शामिल हैं। हादसे के समय एक ओर लोग अपने घरों में दीपावली का त्योहार मना रहे थे, वहीं इस दुर्घटना ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।

एक बाइक पर सवार थे तीन युवक 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शनिष कुमार और गोलू एक बाइक पर सवार होकर गोलू के घर जा रहे थे।

वहीं दूसरी बाइक पर मुकेश चौहान, अभिषेक और गोलू सवार होकर सीवान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झुनापुर गांव के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

घटनास्‍थल पर ही तीन ने तोड़ा दम 

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना महादेवा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर थाने ले गई है। महादेवा थानाध्यक्ष विनीत कुमार विनायक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।