Move to Jagran APP

सरयू के जलस्तर में वृद्धि जारी, खतरे के निशान से 90 सेमी नीचे

बारिश थमने के बावजूद सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jul 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jul 2017 03:02 AM (IST)
सरयू के जलस्तर में वृद्धि जारी, खतरे के निशान से 90 सेमी नीचे

सिवान। बारिश थमने के बावजूद सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। यह अलग बात है कि यह वृद्धि गुरुवार की अपेक्षा कुछ कम रही। अभी एक-दो दिन और जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। दरौली में शुक्रवार को पांच सेमी बढ़कर जलस्तर 59.92 मीटर पर पहुंच गया। यहां यह खतरे के निशान से अभी 90 सेमी नीचे है। सिसवन में 56.26 मीटर तक जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि अभी तक इतना नहीं बढ़ा है, जिससे जान-माल को कोई नुकसान पहुंचे। तटबंध के बाद जो खेत हैं, पानी उनकी सतह से नदी में अभी कहीं दो तो कहीं तीन फीट नीचे ही बह रहा है।

loksabha election banner

बाढ़ नियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तीन लाख 50 हजार 510 क्यूसेक पानी नदी में बह रहा था। शुक्रवार को यह दो लाख 97 हजार 613.68 क्यूसेक था। तटबंध की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार है। आकस्मिक स्थिति में राहत के उपाय पहले से ही किए गए हैं। जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि नदी तटों पर प्रशिक्षित नाविकों को भी लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.