विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौत से जूझ रहीं सपना एवं नेहा, सपना को दिल्ली एम्स भेजा गया

By JagranEdited By:
Published: Sun, 16 Jul 2017 03:02 AM (IST)

प्रखंड के कड़सर गांव में शुक्रवार को बिजली के हाईटेंशन की तार की चपेट में आईं नेहा एवं सपना नामक छात्राएं मौत से जूझ रही हैं।

मौत से जूझ रहीं सपना एवं नेहा, सपना को दिल्ली एम्स भेजा गया
मौत से जूझ रहीं सपना एवं नेहा, सपना को दिल्ली एम्स भेजा गया

सिवान। प्रखंड के कड़सर गांव में शुक्रवार को बिजली के हाईटेंशन की तार की चपेट में आईं नेहा एवं सपना नामक छात्राएं मौत से जूझ रही हैं। घटना के समय दोनों धान की रोपाई कर रही थीं। इनमें से एक सपना को दिल्ली एम्स भेजा गया है। नेहा सदर अस्पताल में भर्ती है। इनके परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण गांव एवं मोहल्ले के लोग इलाज के लिए सहायता कर रहे हैं। दोनों के पिता हरियाणा के फरीदाबाद में रिक्शा चलाकर परिवार चलाते हैं।

बता दें कि सपना एवं नेहा दोनों गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करती हैं। किताब-कॉपी के लिए ही सीजन में मजदूरी भी करती हैं, ताकि पिता पर ज्यादा बोझ न पड़े। इसी के तहत सौ रुपये प्रतिदिन की मजदूरी के लिए स्कूल छोड़ धान की रोपाई करने चली गई थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।