Move to Jagran APP

बिहार में डकैतों का तांडव, विरोध करने पर पांच को मारी गोली

बिहार के सिवान जिले में डकैतों ने तांडव मचाया है। लूट-पाट का विरोध करने पर डकैतों ने पांच लोगों को गोली मार दी।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 10:11 AM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 11:19 PM (IST)
बिहार में डकैतों का तांडव, विरोध करने पर पांच को मारी गोली
बिहार में डकैतों का तांडव, विरोध करने पर पांच को मारी गोली

सिवान [जेएनएन]। बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी एक बानगी बिहार के सिवान जिले में देखने को मिली। यहां डकैती का विरोध करने पर पांच लोगों को गोली मार दी गई। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, सिवान जिले के हसनपुरा के गोपी पतिया गांव में कुछ डकैत रामा शंकर सिंह के घर में घुसे और लूट-पाट करने लगे। इस दौरान जब घरवालों द्वारा विरोध किया गया तो डकैतों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार की रात 1.30 बजे की है।

ग्रामीणों के घायल होने के बाद करीब डेढ़ दर्जन से अधिक डकैतों ने आराम से लूटपाट की और चलते बने। घायल ग्रामीणों में सुरज कुमार राम, मनु सिंह, ढोढ़ा मांझी, महात्मा सिंह तथा गोपाल राम शामिल हैं। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में गृहस्वामी रामाशंकर सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर रात डेढ़ दर्जन हथियारों ने लैस डकैत सब्जी के खेत में निगरानी कर रहे उनके भतीजे कृष्णा सिंह को अपने कब्जे में लिया तथा घर पर पहुंचे। डकैतों ने कृष्णा सिंह से घर का दरवाजा खुलवाने को कहा। लेकिन, घर का दरवाजा खुला था। घर में कुछ लोग जगे थे तथा टीवी देख रहे थे।

कृष्ण सिंह दरवाजा खुला देख घर के अंदर प्रवेश कर अंदर से दरवाजे को बंद कर छत पर चढ़ लोगों को डकैतों की आने की सूचना चिल्लाकर देने लगे। उसकी आवाज सुन कर गृहस्वामी की नींद भी खुल गयी तथा आसपास के ग्रामीण रामाशंकर सिंह के दरवाजे की ओर बढ़ने लगे।

ग्रामीणों को पास आता देख डकैत अंधाधुध फायरिंग करने लगे। ग्रामीणों के घायल होने के बाद डकैत मुख्य दरवाजे को तोड़ कर अंदर प्रवेश किये तथा हथियार के बल पर करीब आधा घंटा तक तांडव मचाते हुए लूटपाट की। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.