आंदर में बनाए गए दो ¨पक मतदान केंद्र
लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी एवं कर्मी जुट गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 04:09 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 04:09 PM (IST)
सिवान। लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी एवं कर्मी जुट गए हैं। बता दें कि आंदर प्रखंड में दो ¨पक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे। पहला मतदान केंद्र नंबर 276 मौलाना मजहरुल हक राजकीय बुनियादी विद्यालय आंदर दायां भाग, दूसरा मतदान केंद्र नंबर 288 मध्य विद्यालय किस्मत बरवा दायां भाग बनाया गया है। इन दोनों मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला पुलिस बल, मजिस्ट्रेट महिला,मतदान कर्मी एवं अन्य कर्मी महिला उपस्थित रहेंगी। इस मतदान केंद्रों को केवल महिलाएं ही संचालित करेंगी, जिसका ज्ञापांक 159 दिनांक 2 फरवरी को पत्र जारी कर पंचायत राज पदाधिकारी सिवान को भेज दिया गया है। यह जानकारी आंदर सीओ सह बीडीओ रामेश्वर राम ने दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें