शुभवंती एएनएम स्कूल में व्यवहारिक प्रशिक्षण शुरू
सिवान। शहर के रामदेव नगर स्थित शुभवंती एएनएम ट्रे¨नग स्कूल के द्वितीय वर्ष की एएनएम छात्राओं
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Jul 2017 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 03:00 AM (IST)
सिवान। शहर के रामदेव नगर स्थित शुभवंती एएनएम ट्रे¨नग स्कूल के द्वितीय वर्ष की एएनएम छात्राओं का व्यवहारिक प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया।
उचकागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओमप्रकाश लाल ने छात्राओं को नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एएनएम की सेवाओं के महत्व पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस मौके पर प्राचार्य शकीलुर रहमान ने छात्राओं के बीच अस्पताल के विभिन्न वार्डों के बारे में एवं उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एएनएम चिकित्सीय कार्य को सेवा भाव के साथ करें, तभी इसकी सार्थकता बनी रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें