विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तांत्रिक बन करता था ये गोरखधंधा, पुलिस भी जानकर हो गई हैरान, जानिए करतूत

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 28 Feb 2019 02:27 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 11:42 PM (IST)

सिवान जिले में पुलिस ने मस्तान बाबा नाम के एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। उसके ठिकाने पर छापेमारी करने ...और पढ़ें

तांत्रिक बन करता था ये गोरखधंधा, पुलिस भी जानकर हो गई हैरान, जानिए करतूत
तांत्रिक बन करता था ये गोरखधंधा, पुलिस भी जानकर हो गई हैरान, जानिए करतूत

सिवान, जेएनएन। तांत्रिक असगर मस्तान बाबा झाडफ़ूंक की आड़ में हथियारों का धंधा करता था। सोमवार को हत्यारोपित मस्तान बाबा की गिरफ्तारी को उसके झाडफ़ूंक अड्डे पर छापेमारी में कई इस्लामिक देशों की मुद्रा, अवैध हथियार, झाडफ़ूंक के नाम पर जंजीर से बांध कर रखे गए पांच युवक-युवतियों के साथ तीन बोरे नकदी, बक्सा भर जेवरात और अन्य सामान जब्त किए गए थे।  

दो दिन जब्त सामान की गिनती व जांच-पड़ताल के बाद बुधवार दोपहर एसपी नवीन चंद्र झा ने प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दी। असगर के घर से 66 लाख 67 हजार 965 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

इसमें एक प्रतिबंधित 500 का नोट, ओमान का 105 के पांच नोट, सऊदी अरब का एक रियाल, यूएई के पांच दिरहम का एक नोट भी है। 40 हजार 465 के  सिक्के, 33 ग्राम सोना, 750 ग्राम चांदी, लैपटॉप, एक्सपायरी जेनरिक दवा भी बरामद की गई है। 

एसपी ने बताया कि मस्तान बाबा धर्म के नाम पर ठगी करता था और इसी की आड़ में अवैध हथियारों का धंधा चलाता था। छापेमारी के दौरान घर से एक 9 एमएम जर्मनी लिखा पिस्टल, 9 एमएम के 13 कारतूस, एक गन, एक तलवार, पांच भुजाली, चार मोबाइल, रुपये गिनने वाली मशीन भी जब्त की गई है।  

उन्होंने बताया कि इसमें दो राय नहीं है कि मस्तान के पास और भी रुपये होंगे। उसके घर से जो कागजात  मिले हैं उनकी जांच की जा रही है। 

झाडफ़ूंक व इलाज के नाम पर वह मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार करता है। छापेमारी के दौरान उसने इलाज के नाम पर गोपालगंज के फतहा निवासी नाहिद इकबाल, कर्णपुरा निवासी मो. आजाद, दिल्ली के नौशाद इकबाल, महाराजगंज इंदौली निवासी दुर्गावती देवी व गोपालगंज के बरौली निवासी गोलू कुमार जंजीर से बंधा पाया था।

मस्तान बाबा पर जीबी नगर थाना में  शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गत 7 फरवरी को हुई शंकर सोनी की हत्या में वह अप्राथमिकी अभियुक्त है। महिला थाना में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है।