हत्याकांड के आरोपित को पुलिस ने थावे से दबोचा
बड़हरिया थाना कांड संख्या 288/18 के मुख्य नामजद अभियुक्त दबोचा ।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 10:24 PM (IST)
सिवान। बड़हरिया थाना कांड संख्या 288/18 के मुख्य नामजद अभियुक्त थाना क्षेत्र के धनांव
गांव निवासी नागेंद्र मांझी को पुलिस ने गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और केस के आइओ अर¨वद कुमार ¨सह ने गुप्त सूचना पर शनिवार की अल सुबह थावे थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव के दलित बस्ती में छापेमारी कर नागेंद्र मांझी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें