गबन मामले में पंचायत सचिव गिरफ्तार, मुखिया फरार
सिवान। जीबी नगर थाना ने सरकारी राशि गबन के मामले में पिपरा पंचायत के पंचायत सचिव को गुप्त सू
सिवान। जीबी नगर थाना ने सरकारी राशि गबन के मामले में पिपरा पंचायत के पंचायत सचिव को गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पंचायत सचिव को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। बताते चलें कि पचरुखी प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ ने जीबी नगर थाने में सरकारी राशि के गबन के मामले में पिपरा पंचायत के मुखिया रीना देवी तथा पंचायत सचिव दयानंद यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस प्राथमिकी में पंचायत सचिव व मुखिया द्वारा मिलीभगत कर पंचायत के विभिन्न योजनाओं में धोखाधड़ी कर लगभग 10 लाख सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद पिपरा पंचायत के पंचायत सचिव दयानंद यादव फरार चल रहे थे जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं पंचायत के मुखिया शंभू यादव की पत्नी रीना देवी को गिरफ्तार करने के लिए महिला पुलिस के साथ स्थानीय थाना छापेमारी कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि जल्द ही गबन के आरोपित मुखिया रीना देवी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।