खाना बनाने के दौरान बूरी तरह झुलसी महिला, रेफर
सिवान। सराय ओपी क्षेत्र के ऊखई में रविवार को गैस पर खाना बनाने के क्रम में एक महिला बुरी तरह से झुलस
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 05:12 PM (IST)
सिवान। सराय ओपी क्षेत्र के ऊखई में रविवार को गैस पर खाना बनाने के क्रम में एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। जिसे गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। झुलसी महिला की पहचान ऊखई निवासी संतरा खातून है। परिजनों ने बताया कि रविवार की अल सुबह खाना बनाने के क्रम में गैस लीक होने के कारण आग लग गई और वह इसकी चपेट में आकर घायल हो गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां से इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं बताया जाता है कि पांच माह पहले खातून की शादी हुसैन मंसूर से हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें