पंचायत उपचुनाव को ले प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर
सिवान। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रखंड के कोड़ारी कला पंचायत में मतदाता सूची का प्रकाशन
सिवान। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रखंड के कोड़ारी कला पंचायत में मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। उपचुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पंचायत समिति संख्या 19 में 10 मार्च को उप पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। वार्ड संख्या 8 से लेकर 14 तक के मतदाता इस बार अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या आठ में 615, वार्ड संख्या 9 में 644, वार्ड संख्या 10 में 501, वार्ड संख्या 11 में 504, वार्ड संख्या 11 में, 504, वार्ड संख्या 12 में 422, वार्ड संख्या 13 में 641 एवं 14 वार्ड संख्या 649 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि मुड़ा रामाछपरा, भूसी, डहकनी, मसड़ा आदि गांवों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं उन्होंने कहा कि पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन 13 फरवरी से 20 फरवरी तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 21 फरवरी को तथा नाम वापसी 23 फरवरी को होगा। मतदान 10 मार्च को मतदान, जबकि मतगणना 12 मार्च को निर्धारित है। उन्होंने कहा कि बूथों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। बूथों पर रैंप, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उपचुनाव के लिए सारी तैयारियां शुरू हो गई है, हालांकि पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना एवं प्रपत्र 5 में सूचना का प्रकाशन 12 फरवरी को होगा।