यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hena Shahab: अचानक थाने पहुंची शहाबुद्दीन की पत्नी, इस बात को लेकर दिया आवेदन; बेटे ओसामा से जुड़ा है मामला
लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज है। इस बीच पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब अचानक थाने पहुंच ...और पढ़ें

HighLights
- हेना शहाब ने फर्जी इंटरनेट मीडिया अकाउंट के विरुद्ध थाने में दिया आवेदन
- शहाबुद्दीन के नाम से चलाए जा रहे फर्जी फेसबुक अकाउंट
जागरण संवाददाता, सिवान। Bihar News In Hindi पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन (Mohammad Shahabuddin) की पत्नी हिना शहाब ने स्थानीय साइबर थाना में आवेदन देकर पुत्र ओसामा साहब (Osama Shahab) एवं पति मो. शहाबुद्दीन के नाम से चलाए जा रहे फर्जी फेसबुक एवं इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर अकाउंट के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने आवेदन में कहा है कि चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी विद्वेषपूर्ण भावना से प्रेरित होकर षड्यंत्र करते रहते हैं। कुछ लोग पुत्र ओसामा शहाब के नाम से फर्जी फेसबुक तथा इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर नियमित पोस्ट कर रहे हैं।
हिना ने बताया, उनके पास केवल एक सोशल मीडिया अकाउंट
इनमें ओसामा साहेब, अब विरोध ना बवाल होई, सही बात है, सिवान बिहार, सिवान खलीफा बाहुबली शहाबुद्दीन, सद्दाम खान ओसामा साहब फैंस, ओसामा साहब फैंस कल्ब सिवान, ओसामा साहब फैन, ओसामा साहब फैन आदि शामिल हैं।
हिना ने यह भी अवगत कराया है कि उनका एकमात्र फेसबुक अकाउंट ‘हिना शहाब 18’ है, जो नौ अप्रैल 2024 को शुरू किया गया। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि इसके अलावा मेरा तथा मेरे परिवार के किसी सदस्य का कोई इंटरनेट मीडिया अकाउंट नहीं हैं। इस संबंध में वह पूर्व में भी अवगत करा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें-
