प्रखंड प्रमुख के निरीक्षण में कई कर्मी मिले गैरहाजिर
प्रखंड प्रमुख मीरा देवी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 06:48 PM (IST)
सिवान। प्रखंड प्रमुख मीरा देवी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें कई अनियमितताएं पाई गईं। इस निरीक्षण के दौरान कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजी में तीन दिसंबर के बाद किसी भी कर्मी की हाजिरी नहीं बनी थी। कर्मियों की अनुपस्थिति के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव भारती ने बताया कि उनके पास किसी की छुट्टी का आवेदन नहीं मिला है और न ही कोई सूचना मिली है। प्रखंड प्रमुख ने नौतन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। वहां शौचालय में गंदगी का अंबार पाया गया ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें