थाना परिसर में शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू
सिवान। महाराजगंज थाना परिसर में नवनिर्मित बाबा थाने श्वरनाथ मंदिर में शुक्रवार को शिव प्राण प्रतिष्
सिवान। महाराजगंज थाना परिसर में नवनिर्मित बाबा थाने श्वरनाथ मंदिर में शुक्रवार को शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें सभी पुलिसकर्मी समेत आसपास के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस महायज्ञ के मुख्य यजमान थाने के एएसआई प्रमोद दास थे। एसडीओ मंजीत कुमार ने कहा कि आस्था हर एक इंसान में होनी चाहिए। इस दौरान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण से थाना परिसर भक्तिमय हो उठा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि महाराजगंज थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों समेत गणमान्य लोगों के निष्ठा और परमात्मा के प्रति आस्था के बदौलत ही इस मंदिर का निर्माण कार्य हो पाया है। इस मौके पर महाराजगंज एएसआई कल्ल रजक, सर्किल इंस्पेक्टर अकील अहमद, एएसआई संजय ¨सह, एएसआई जितेंद्र कुमार,राजू ¨सह, एसए हुसैन, अनवर हुसैन, एएसआई प्रमोद पटेल, थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।