पार्टी में नए सदस्यों को जोड़कर मजबूती प्रदान करने पर दिया गया बल
जिला मुख्यालय स्थित लोक जन शक्ति पार्टी कार्यालय परिसर में शनिवार को जिलाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इसमें विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी व प्रखंड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र का वितरण किया गया।
सिवान । जिला मुख्यालय स्थित लोक जन शक्ति पार्टी कार्यालय परिसर में शनिवार को जिलाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इसमें विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी व प्रखंड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र का वितरण किया गया। साथ हीं निष्ठा से पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने व संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। हर विधान सभा में 25 हजार नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश जिलाध्यक्ष ने प्रखंड अध्यक्षों को दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार सभी विधान सभा क्षेत्रों में तैयारी करनी है। पचरुखी प्रखंड में चंदन कुमार गुप्ता, बड़हरिया में मानदेव मांझी, लकड़ी नबीगंज में अनिल मांझी, नौतन में अनिल कुमार, गुठनी में सुभाष प्रसाद व गोरेयाकोठी प्रखंड में मयानंद शर्मा को अध्यक्ष मनोनित किया गया। मौके पर जिला प्रभारी महताब आलम, दलित सेना के जिलाध्यक्ष सुनील पासवान, जिला उपाध्यक्ष मेघनाथ मांझी, आदित्य, पंकज पटेल, आइटी सेल के जिलाध्यक्ष गुड्डू कुमार सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता, जिला सचिव वशिष्ठ प्रसाद, जिला महासचिव बादशाह सहनी, अखिलेश पासवान, मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। चंदन बने छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष
जासं, सिवान: छात्र लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर चंदन कुमार पासवान को मनोनित किया गया है। मनोनयन पत्र बिहार प्रदेश लोजपा छात्र के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सरदार ने उन्हें देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दी है।