विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आचार संहिता उल्लंघन मामले में सीवान कोर्ट पहुंचे लालू यादव, 2011 के उपचुनाव से जुड़ा है मामला

Published: Fri, 06 Nov 2026 12:00 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में सिवान कोर्ट में पेश होने पहुंचे। यह मामला ...और पढ़ें

आचार संहिता उल्‍लंघन मामले में कोर्ट में पेश होने पहुंचे लालू प्रसाद। जागरण

आचार संहिता उल्‍लंघन मामले में कोर्ट में पेश होने पहुंचे लालू प्रसाद। जागरण

HighLights

  1. लालू प्रसाद यादव आचार संहिता उल्लंघन मामले में सिवान पहुंचे।

  2. मामला 2011 के दरौंदा विधानसभा उपचुनाव से जुड़ा है।

  3. बिना अनुमति जनसभा और लाउडस्पीकर उपयोग का आरोप।

जागरण संवाददाता, स‍िवान। आचार संहिता उल्‍लंघन से जुड़े एक मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सिवान कोर्ट में हाजिर होने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम क‍िए गए थे। 

वर्ष 2011 में सीवान के दरौंदा विधानसभा उपचुनाव के दौरान बिना अनुमति जनसभा करने, धारा 144 का उल्लंघन करने और प्रतिबंधित होने के बावजूद लाउडस्पीकर का उपयोग करने से जुड़ा मामला है।

गुरुवार की शाम लालू प्रसाद यादव सि‍वान पहुंचे। उन्होंने पचरूखी के एक होटल में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह वे कोर्ट में पेश होने पहुंचे।

इससे पहले एसीजेएम-1 (MP-MLA) कोर्ट ने इस मामले में समन और वारंट के बाद इश्तेहार जारी किया था। शुक्रवार को उन्हें सीवान कोर्ट में पेश होना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।