नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए दीवारों पर लिखी जाएंगी बापू की सचित्र सूक्तियां
प्रसन्न कुमार, दारौंदा, सिवान। आमजनों, कर्मचारियों एवं छात्रों में नैतिक मूल्यों को विकसित करने और
प्रसन्न कुमार, दारौंदा, सिवान। आमजनों, कर्मचारियों एवं छात्रों में नैतिक मूल्यों को विकसित करने और बेहतर इंसान बनने के उद्देश्य से सरकारी कार्यालय और स्कूलों की दीवारों पर महात्मा गांधी की सचित्र सूक्तियां स्थायी रंग से लिखी जाएंगी। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन द्वारा जिलों को भेजे गए पत्र में इसका जिक्र किया गया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए बीईओ अजय कुमार ने बताया कि कार्यालय या स्कूलों के वैसे दीवारों पर व्यवसायिक पेंटर द्वारा महात्मा गांधी की चित्र और सूक्तियां अंकित की जाएंगी,जहां से आने जाने वाले लोगों या बच्चों को ये स्पष्ट दिखाई दे सके। इसमें वैसे रंग का उपयोग होगा जो देखने में स्पष्ट रहे और उसका रंग पक्का हो। दीवार पर 3/4 बाक्स बनाकर इसी में सूक्तियां लिखी जाएंगी। लिखावट के दौरान लेखन के बर्तनी में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी स्कूलों पर लिखी जाएंगी सूक्तियां
प्राथमिक, मध्य, उच्च, उच्चतर, संस्कृत, मदरसा के दीवारों पर सूक्तियां लिखी जाएगी। इसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य या प्रधान शिक्षक विकास कोष, छात्र कोष या आकस्मिक मद से राशि की व्यय की जाएगी। हर हाल में 26 जनवरी से पहले सभी कार्यालयों एवं स्कूलों के दीवारों पर महात्मा गांधी की सचित्र सूक्तियां लिखी जाएंगी। इसकी रिपोर्ट जनशिक्षा बिहार पटना को ईमेल द्वारा दी जानी है। बीईओ ने बताया कि बीआरसी को इसके लिए निर्देश दिया गया है।