केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश
सिवान । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बूथ स्तरीय बैठक गुरुवार को भोपतपुरा में हुइ
सिवान । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बूथ स्तरीय बैठक गुरुवार को भोपतपुरा में हुई। इसमें भाजपा के जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि महासंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की नीतियों एवं कार्यों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उज्ज्वला गैस योजना, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना समेत कई योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उन्हें होगी, तभी लोग उसका लाभ उठा सकते हैं।
भोपतपुरा बूथ संख्या 94 के लिए बूथ कमेटी का अध्यक्ष व्यास प्रसाद श्रीवास्तव को चुना गया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश मल्ल, मैरवा मंडल अध्यक्ष हरिओम गिरि, मंडल महामंत्री टुनटुन ¨सह, शंभू शुक्ला समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।