दोनों ने प्यार किया शादी की, लेकिन मिली एेसी सजा कि...
अलग जाति के लड़के से प्यार और शादी करने की एेसी सजा दी घरवालों ने कि देखने वालों की रूह कांप गयी। दोनों की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
पटना [वेब डेस्क]। सीवान जिले के महाराजगज के धोबवलिया गांव में पेड़ पर एक युवती और युवक का शव पेड़ से लटकता दिखा जिसपर सुबह-सुबह हर आने-जाने वाले की निगाह पड़ी। पेड़ पर लटकते शव को देखकर ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक गांव के ही बताये जा रहे हैं। दोनों का शव गांव के चंवर में रेलवे ट्रैक व नहर के बीच स्थित शीशम के पेड़ पर लटकता मिला है। गुरुवार की सुबह जब लोग शौच के लिए चंवर की तरफ गए तो घटना की जानकारी हुई।
लोगों की मानें तो दोनों के बीच काफी अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन दोनों के अंतरजातीय होने की वजह से दोनों के परिवार वाले उनके खिलाफ थे। ये आशंका जतायी जा रही है कि दोनों की ऑनर किलिंग में हत्या की गई है।
पढ़ेंः देवी-देवताओं पर फिर आपत्तिजनक टिप्पणी, गोपालगंज में तनाव, पुलिस मुस्तैद
मृतक गांव के बांके साह का इकलौता बेटा जितेन्द्र साह और मृतका इसी गांव के ईश्वर लाल शर्मा की बेटी सबिता कुमारी थी। जितेन्द्र गुजरात के सूरत में किसी कंपनी में काम करता था। वह गांव आकर सीधे लड़की से मिलने चला गया।
उसका बैग और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों का प्रेम लड़की पक्ष और अन्य लोगों को नागवार लगता था। लड़की की मांग में भी सिंदूर लगा है जबकि कुछ सिंदूर उसके कपड़े पर भी बिखरे हैं। देखने से लग रहा कि अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दोनों से शादी की होगी उसके बाद दोनोें की हत्या हो गयी।
पढ़ेंः बाढ़ का कहरः गंगा के रौद्र रूप के बीच जारी है जिंदगी की जिद्दोजहद...
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। थानाध्यक्ष मेराज हुसैन ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा हो जाएगा।