अमृतसर-जयनगर से लेकर दरभंगा-नई दिल्ली तक कई ट्रेनें होंगी प्रभावित, यात्रा से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण 31 अगस्त से 4 सितंबर तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। कई सवारी ...और पढ़ें

सिवान जंक्शन के रास्ते चलने वाली ट्रेनों पर असर। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण प्रभाव।
31 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द या मार्ग परिवर्तित।
यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह।
जागरण संवाददाता, सिवान। गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच 7.64 किलोमीटर लंबे रेलपथ के दोहरीकरण कार्य के चलते 31 अगस्त से चार सितंबर तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
दोहरीकरण कार्य की कमीशनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलाकिंग कार्य कराया जाएगा। तीन सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) निरीक्षण करेंगे।
इस दौरान कई सवारी गाड़ियां रद रहेंगी, जबकि कई महत्वपूर्ण मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। कुछ ट्रेनों का परिचालन बीच रास्ते में समाप्त या वहीं से शुरू होगा।
सिवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ियां रद
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 31 अगस्त से चार सितंबर तक 55036 गोरखपुर कैंट-सिवान और 55035 सिवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
इसी अवधि में 55037/55038 सिवान-थावे-सिवान सवारी गाड़ी का परिचालन भी नहीं होगा। एक से तीन सितंबर तक 55055 छपरा-नकहा जंगल और 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी भी रद रहेगी।
कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदलेंगे
एक सितंबर को अमृतसर से चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-मऊ-भटनी होकर चलेगी।
इसके कारण गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और देवरिया सदर समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा। दो और तीन सितंबर को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इससे सिवान क्षेत्र के यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
दो सितंबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी। इस ट्रेन का सिवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
वहीं, एक सितंबर की 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-मऊ-भटनी होकर चलेगी।
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस दो और तीन सितंबर को, 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस तीन सितंबर को तथा 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस एक और दो सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इन ट्रेनों का सिवान, मैरवा, देवरिया सदर और गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
दरभंगा-नई दिल्ली और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ भी प्रभावित
तीन सितंबर की 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर होकर चलेगी। वहीं, दो सितंबर की 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी-छपरा होकर चलेगी। दोनों ट्रेनों का सिवान और गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
इसके अलावा 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस एक और दो सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। तीन सितंबर की 02563 बरौनी-नई दिल्ली और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ियां भी छपरा-वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर होकर चलेंगी।
नौतनवा की ट्रेनों का भी बदलेगा परिचालन
तीन सितंबर को 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस का परिचालन नौतनवा के बजाय चौरी चौरा तक ही होगा। वहीं, 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस चौरी चौरा से चलाई जाएगी।
30 अगस्त और दो सितंबर को 55041 सिवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी भटनी तक जाएगी, जबकि 55042 गोरखपुर कैंट-सिवान सवारी गाड़ी भटनी से चलाई जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन, मार्ग और ठहराव की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।
यह भी पढ़ें- सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का रूट, धनबाद-पटना इंटरसिटी अब गया होकर चलेगी
