डीजीपी से जीआरपी प्रभारी को मिला पुरस्कार
सिवान : जंक्शन के जीआरपी प्रभारी नंद किशोर ¨सह को पुलिस महानिदेशक बिहार ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्
सिवान : जंक्शन के जीआरपी प्रभारी नंद किशोर ¨सह को पुलिस महानिदेशक बिहार ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने पर बुधवार को जीआरपी पोस्ट पर खुशी की लहर देखने को मिली। वहीं सभी जवानों के बीच मिठाइयां बांटी गई।
बता दें कि दरभंगा रेल थाना कांड सं 28/17 में दरभंगा रेलवे स्टेशन पर एक अपराधकर्मी को 1 लाख दो हजार 200 रुपये के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर 30,74,350 रुपये के जाली नोट की बरामदगी करते हुए जाली नोट के गिरोह के अन्य 5 कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य के लिए तत्कालीन मुजफ्फरपुर रेल के पुअनि नंद किशोर ¨सह को बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2017-18 के अवसर पर दो हजार पांच सौ रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया। आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार ¨सह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जो अच्छा काम करता हैं वह हमेशा ही पुरस्कृत होते हैं।
डीजीपी से सम्मानित हुए भगवानपुर एसएचओ
भगवानपुर हाट (सिवान) : भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष राकेश मोहन को डीजीपी पीके ठाकुर ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया है। थानाध्यक्ष को डीजीपी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार मिलने की खबर से थाना में खुशी का माहौल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोपालगंज जिले के चर्चित शांभवी उ़र्फ गुनगुन अपहरण कांड का उछ्वेदन करने एवं गुनगुन को सकुशल वापस लाने में सफलता हासिल करने के लिए डीजीपी ने पुरस्कृत किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुरस्कृत होने वालों में आठ पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। जिसमें सिवान जिले से वह इकलौते हैं। बधाई देने वालों में जदयू राज्य कार्यकारणी सदस्य टुनटुन प्रसाद, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सहनी, मंडल भाजपा अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, अनिल महतो, हीरालाल मांझी आदि शामिल थे।