विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षा, सुरक्षा, गरीबी व महंगाई है बड़ी समस्या

By Edited By:
Published: Sun, 14 Aug 2016 03:02 AM (GMT+05:30)

सिवान । स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने भाषण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से कुछ

News Article Hero Image

सिवान । स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने भाषण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से कुछ सुझाव मांगे थे, ताकि लालकिले की प्राचीर से जब वे देशवासियों को संबोधित करें तो छोटे से छोटा मुद्दा भी उसमें समाहित रहे। सिवान के जेडए इस्लामिया कॉलेज के छात्रों व छात्राओं से जब जागरण ने पूछा कि यदि वे प्रधानमंत्री होते तो स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने भाषण में किन मुद्दों को शामिल करके देशवासियों को संबोधित करते। पेश है उनकी बातें, उन्हीं की जुबानी-

--

फोटो- 13 सिव 22

मैं प्रधानमंत्री होती तो कानून-व्यवस्था के साथ बढ़ती महंगाई को अपने भाषण में शामिल करती। इस पर नियंत्रण करने का वादा करती। आज के समय में लड़कियों को कॉलेज, स्कूल और ट्यूशन जाने में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लड़कियों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो, इस पर ज्यादा ध्यान देती।

प्रिया कुमारी

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

---

फोटो- 13 सिव 23

देश में बढ़ते महंगाई को रोकना चाहिए। जो अमीर हैं, उन पर इसका कोई असर नहीं है। लेकिन जो गरीब हैं, उनका क्या होगा। सब कुछ का रेट बढ़ गया है। सब कुछ महंगा हो गया है। लोग इतनी गरीबी में सब कैसे कर पाएंगे।

आलिया शब्बीर

बीसीए, सेकंड ईयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

---

फोटो- 13 सिव 24

गरीबों पर ज्यादा ध्यान देने की बात करती। क्योंकि समस्या कोई भी हो, ज्यादा पिसता है गरीब आदमी ही।

मुसरत परवीन

बीसीए, सेकंड इयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

----

फोटो- 13 सिव 25

हमारा देश दुनिया का सबसे युवा देश है। दुर्भाग्य की बात यह है कि युवा होने के बावजूद बेरोजगारी देश में बड़ा मुद्दा है और इसकी वजह शिक्षा की बदहाली है। अगर मैं पीएम होता तो सबसे पहले शिक्षा को बेहतर करने की कोशिश करता और भारत में एक ही शिक्षा नीति होती। कोई बोर्ड नहीं होता, सभी को एक ही तरह की शिक्षा प्रदान की जाती।

गौतम कुमार गुप्ता

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

------

फोटो- 13 सिव 26

अगर मैं प्रधानमंत्री होती तो सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को सही करती। मेधावी बच्चों को पढ़ने के लिए न तो किताबें समय से मिल पातीं हैं और और न ही कोई सुविधा। मेरे देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। युवा शिक्षित होते हुए भी अच्छी नौकरी हासिल नहीं कर पाते, क्योंकि सभी उद्योग बंद हो गए हैं। महिलाओं को अधिक से अधिक सुरक्षा देना चाहिए।

खुशी कुमारी

बीसीए सेकेंड इयर

------

फोटो- 13 सिव 27

अगर मैं प्रधानमंत्री होती तो में कदाचार मुक्त वातावरण, आरक्षण रहित देश, क्योंकि आरक्षण से हमारी काबिलियत साबित नहीं होती, शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना, बेरोजगारी की समस्या को दूर करना, सबसे महत्वपूर्ण भारत को आत्मनिर्भर बनाना, जिससे कि वह मशीन तथा अन्य उत्पादों के लिए किसी अन्य देश पर निर्भर न रहे। स्वच्छता को बढ़ावा देती, ताकि हम बीमारियों से दूर रहें।

अनुपमा आनंद

बीसीए सेकंड इयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

---

फोटो- 13 सिव 28

मैं अगर पीएम होता तो पहले बेरोजगारी को खत्म करके सबको मैं रोजगार देता और शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देता, ताकि सभी नागरिक शिक्षित हों और हमारे देश का अच्छी विकास हो। अपराध रोकता। जाति धर्म का भेदभाव खत्म करता, ताकि हमारे देश में दंगा फसाद न हो।

भारतेंदु

बीसीए

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

---

फोटो- 13 सिव 29

मैं अगर पीएम होता तो पहले बेरोजगारी को खत्म करके सबको मैं रोजगार देता और अच्छी शिक्षा की व्यवस्था बनाता है तथा शिक्षा क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ने की हिम्मत देता है।

आनंद शर्मा

बीसीए थर्ड इयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

---

फोटो- 13 सिव 30

यदि मैं प्रधानमंत्री होता तो बेरोजगारी को रोकता। ऐसी शिक्षा की व्यवस्था करता कि पूरी होते ही रोजगार मिल सके। बेरोजगारी सी ढेर सारी समस्याओं की जड़ है। आज अलग-अलग जातियों को अलग-अलग आरक्षण मिल रहा है। अगर कोई युवक अपनी पढ़ाई अच्छी तरह से कर भी रहा है, तो भी उनको आरक्षण के चलते अवसर से वंचित कर दिया जा रहा है।

रजनीश कांत चौबे

बीसीए सेकेंड इयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

---

फोटो-13 सिव 31

मैं प्रधानमंत्री होता तो बढ़ती आबादी व बेरोजगारी दोनों पर अंकुश लगाता। शिक्षा पर जोर देता। स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्र में ज्यादा ध्यान देता। क्योंकि 80 फीसद आबादी गांवों में रहती है। वहीं पर खेती होती है, और लोग बीमार भी ज्यादा होते हैं।

निर्भय पांडेय

बीसीए, सेकंड इयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

---

फोटो- 13 सिव 32

अगर मैं प्रधानमंत्री होता तो सबसे पहले बेरोजगारों को रोजगार दिलाता। यहां से आतंकवाद को खत्म करने की कोशिश करता।

राजा कुमार राय

बीसीए सेकेंड इयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

---

फोटो- 13 सिव 33

अगर मैं पीएम होता तो पहले अपने देश से भ्रष्टाचार को समाप्त करता। देश के पिछड़ेपन का यह अहम कारण है। हर व्यक्ति भ्रष्टाचार के परेशान जरूर है, लेकिन मौका मिलने पर वह भी भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आता। इसके लिए जनजागरण अभियान चलाकर भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करके सामाजिक बहिष्कार कराता।

आलोक

बीसीए, सेकेंड इयर

जेड ए इस्लामिया कालेज, सिवान

--

फोटो- 13 सिव 34

यदि मैं प्रधानमंत्री होता तो सबसे पहले बेरोजगार लड़के व लड़कियों को रोजगार दिलाता। जनसंख्या पर नियंत्रण का काम करता, क्योंकि जितनी जनसंख्या कम होगी, उतने ही लड़के या लड़कियों को रोजगार आसानी से मिल सकता है। नौकरी न मिलने के कारण युवा वर्ग में हताशा का भाव आ रहा है। विदेशी कंपनियों को भारत में बुलाकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं। सड़कों और बिजली के सात किसानों पर भी ध्यान देता।

राहुल कुमार पांडेय

बीसीए सेकेंड इयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

---

फोटो- 13 सिव 35

इस समय हर जगह अपराध बढ़ रहा है। प्रतिदिन कहीं न कहीं आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हम लोगों को इसके लिए आगे आना होगा।

विकास कुमार

बीसीए सेकेंड इयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

---

फोटो- 13 सिव 36

यदि मैं भारत की प्रधानमंत्री होती तो सबसे पहले भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए काम करती। यहां आए दिन किसी न किसी की हत्या कर दी जाती है। सबको सुरक्षा देना मेरी प्राथमिकता होती।

ज्योति तिवारी

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

----

फोटो-13 सिव 37

यदि मैं भारत की प्रधानमंत्री होती तो बिहार की महिलाओं के लिए सुरक्षा बढ़ाती। यहां की महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। हमें साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाना चाहिए।

अंजली श्रीवास्तव

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

-----

फोटो- 13 सिव 38

आज बहुत सारे अपराध बढ़ गए हैं। जिस तरह से शराबमुक्त बिहार बना है उसी तरह क्राइममुक्त भी बनाया जाए। हमारे सिवान में शांति बहाल करने के लिए अपराधियों का सफाया होना चाहिए।

चंदन कुमार

बीसीए सेकेंड इयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

------

फोटो-13 सिव 39

आज भी जाति को लेकर भेदभाव हो रहा है। देश के विकास में यह सबसे बड़ी बाधी है। गरीबी खत्म नहीं हुई है। रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा भेदभाव को समाप्त करना मेरा पहला काम होता, यदि मैं प्रधानमंत्री होती तो।

तनीक्षा राज

बीसीए, जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

---

फोटो- 13 सिव 40

हर लोग को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। इससे देश के भविष्य में परिवर्तन होगा। शिक्षा एक ऐसी चीज है, जिसके सहारे देश का उज्ज्वल भविष्य बन सकता है। लिहाजा मैं प्रधानमंत्री होती तो ज्यादा फोकस शिक्षा पर ही करती। क्योंकि मेरा मानना है कि सारी समस्याओं की जड़ अशिक्षा ही है।

सादिया अनीस

बीसीए सेकेंड इयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

---

फोटो- 13 सिव 41

-

शिक्षा हमलोगों के लिए बहुत जरूरी है। अगर शिक्षा न ही तो लाइफ खराब है। शिक्षा हर बच्चे को एक समान देनी चाहिए। शिक्षा पाने का अधिकार सभी को है। शिक्षा में जात-पात नहीं देखना चाहिए।

मीनाक्षी कुमारी

बीसीए, सेकंड इयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान

--

फोटो- 13 सिव 42

हर लड़की को शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है। इस देश में जात-पात को लेकर बच्चे को पढ़ने नहीं दिया जाता है। गांव में शहर की तरह हर चीज का उपलब्ध होना जरूरी है।

शबीबा हैदर

बीसीए, सेकंड इयर

जेड ए इस्लामिया कॉलेज, सिवान