Move to Jagran APP

सरयू के उफान से दियारा में बढ़ी परेशानी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर

सिवान। करीब आठ दिनों से जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। सरयू नदी समेत दाहा एवं धमई नदी में जलस्तर बढ़ने से लोग काफी चितित होने लगे हैं। वहीं फसल बर्बाद होने से किसान काफी चितित हैं। बाढ़ से निपटने को ले प्रशासन भी अलर्ट है। सरयू नदी में कई जगह कटाव भी शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार गुठनी प्रखंड के ग्यासपुर गांव में सरयू नदी के जलस्तर में हो रहे लगातार वृद्धि से दियारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 11:45 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 11:45 PM (IST)
सरयू  के उफान से दियारा में बढ़ी परेशानी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर
सरयू के उफान से दियारा में बढ़ी परेशानी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर

सिवान। करीब आठ दिनों से जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। सरयू नदी समेत दाहा एवं धमई नदी में जलस्तर बढ़ने से लोग काफी चितित होने लगे हैं। वहीं फसल बर्बाद होने से किसान काफी चितित हैं। बाढ़ से निपटने को ले प्रशासन भी अलर्ट है। सरयू नदी में कई जगह कटाव भी शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार गुठनी प्रखंड के ग्यासपुर गांव में सरयू नदी के जलस्तर में हो रहे लगातार वृद्धि से दियारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कटाव की रफ्तार भी बहुत ज्यादा हो गयी है। ग्यासपुर, मैरिटार, खड़ौली गांव में पानी बांध से टकराने लगा है, इस कारण दियारा में आशियाना बना कर रहने वाले लोगों की चिताएं बढ़ी हैं, क्योंकि ये लोग दियारा क्षेत्र में रहकर केवल खेती से ही गुजर बसर करते हैं। इनके रहने की व्यवस्था गांव में नहीं हैं। जानकारी के अनुसार दरौली में डेंजर प्वाइंट 60.82 मीटर है। सोमवार की सुबह आठ बजे नदी का जल स्तर 60.320 मीटर रहा। सिसवन में आठ गांव के लोगों को सता रही बाढ़ की चिता :

loksabha election banner

सिसवन प्रखंड के तटवर्ती क्षेत्रों में बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से शुभहाता, कचनार, भागर, सरउत, सिसवन, ग्यासपुर, जई छपरा, साईंपुर आदि गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारी रामनरेश पांडेय ने बताया कि सोमवार की दोपहर दो बजे तक सिसवन में नदी का जलस्तर 56.010 सेमी दर्ज किया गया जो खतरे के निशान 57.04 से महज 0.996 सेमी कम है, जबकि रविवार को सरयू नदी का जलस्तर 55.800 सेमी था। सरयू नदी का जल रविवार की देर शाम तटबंध को छूने लगा, जबकि शाम तक नदी का जल तटबंध से करीब 10-15 मीटर दूर बह रहा था। नदी का जलस्तर बढ़ने से होने लगा कटाव, किसान चितित :

रघुनाथरपुर स्थित सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे कटाव होना शुरू हो गया है तथा नरहन घाट के पास कटाव होने से किसान चितित हैं। नदी में कटाव होने से सब्जी की खेती करने वाले किसान परेशान दिख रहे हैं। सोमवार को यह पानी अब खेतों की तरफ रुख कर रहा था। दो दिन पूर्व पानी का जलस्तर काफी नीचे था लेकिन इस दौरान हुई बारिश से जल स्तर बढ़ गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.