दीपावली-छठ पर बिहार जाने वाली 5 ट्रेनों में सीटें खाली, आसानी से मिल रहा कंफर्म टिकट
दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध कराई है। छपरा ...और पढ़ें

बिहार जाने वाली 5 ट्रेनों में सीटें खाली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
दीपावली-छठ महापर्व के लिए स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं।
छपरा से दिल्ली, पठानकोट, सूरत के लिए ट्रेनें चल रही हैं।
सिवान जंक्शन से यात्री आसानी से आरक्षण करा सकते हैं।
जागरण संवाददाता, सिवान। दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने राहत दी है। छपरा से दिल्ली, पठानकोट और सूरत सहित विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनों में कई तिथियों पर बर्थ उपलब्ध हैं।
सिवान जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्री अपनी सुविधानुसार आरक्षण कराकर सफर कर सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
छपरा-आनंद विहार टर्मिनल त्योहार स्पेशल में सीट खाली
छपरा-आनंद विहार टर्मिनल त्योहार स्पेशल ट्रेन संख्या 05085 में 27 अक्टूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 83, एसी तृतीय श्रेणी में 270 और एसी थ्री इकोनामी में 82 बर्थ उपलब्ध हैं। तीन नवंबर को शयनयान श्रेणी में 92 बर्थ खाली हैं। 10 नवंबर को भी एसी द्वितीय श्रेणी में 33, एसी तृतीय श्रेणी में 252 और एसी थ्री इकोनामी में 74 बर्थ उपलब्ध हैं।
वहीं, छपरा-पठानकोट स्पेशल ट्रेन में दो नवंबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 75 और एसी तृतीय श्रेणी में 295 बर्थ खाली हैं। छपरा-सूरत स्पेशल ट्रेन में 28 अक्टूबर को एसी तृतीय श्रेणी में 472 बर्थ उपलब्ध हैं। चार नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी में 502 और शयनयान श्रेणी में 455 बर्थ खाली हैं।
गोरखपुर-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन में सीट खाली
इसके अलावा गोरखपुर-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन में 29 अक्टूबर और पांच नवंबर तथा गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन में 31 अक्टूबर और सात नवंबर को विभिन्न श्रेणियों में बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे ने यात्रियों को आरक्षण कराने से पहले सीटों की ताजा स्थिति जांचने की सलाह दी है।
