विधिक जागरूकता में मौलिक अधिकारों पर चर्चा
सिवान। दारौदा प्रखंड के कौथुआ सारंगपुर पंचायत भवन परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्रा
सिवान। दारौदा प्रखंड के कौथुआ सारंगपुर पंचायत भवन परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत विधिक जागरुकता आयोजित की गई। जिसमें गरीबी उन्मूलन पर विस्तृत जानकारी दी गई। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों की जानकारियां दी गई। गाव के हर छोटी-मोटी कल्याणकारी योजना में आने वाली समस्याओं को पंचायत स्तर से सुलझाने का सुझाव दिया गया। वक्ताओ ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जबतक लोगों में गरीबी योजना उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी नहीं होगी तब तक कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध नहीं होगी। लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाना चाहिए। किसी भी समस्या को आसानी से लोक अदालत के माध्यम से निपटारा कर सकते हैं। लोक अदालत कम पैसे में बेहतर न्याय देती है। लोगों को अपने विभिन्न कल्याणकारी योजना, मौलिक अधिकार के प्रति जागरूक एवं कर्तव्यों की जानकारी भी सभी को होनी चाहिए। इसके लिए विधिक जागरूकता के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम को सीओ अशोक कुमार चौधरी, अधिवक्ता ओमप्रकाश सिंह, राजेश कुमार सिंह, अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह, पीएलभी अंशुल कुमार, रुबी देवी, लोक अदालत के प्रभात कुमार, पूर्व मुखिया शत्रुघ्न साह, मुखिया राजेंद्र माझी आदि ने उपस्थित लोगों को संबोधित कर गरीबी उन्मूलन के सभी योजना पर विस्तृत जानकारी दीं।