Move to Jagran APP

दारौंदा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने टिकट हेरफेर को ले दिया इस्तीफा

प्रखंड के रानीबारी गांव में मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष वृजनंदन सिंह की अध्यक्षता में

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 11:35 PM (IST)
दारौंदा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने टिकट हेरफेर को ले दिया इस्तीफा
दारौंदा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने टिकट हेरफेर को ले दिया इस्तीफा

संसू, दारौंदा (सिवान): प्रखंड के रानीबारी गांव में मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजनंदन सिंह की अध्यक्षता में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी प्रमुख मंडल मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में सिवान लोकसभा को जदयू सीट देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी नाराजगी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच करते हुए उन्हें बर्खास्त की मांग की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने साजिश के तहत करोड़ों रुपये में सिवान का टिकट बेचने का आरोप लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंडल मंत्रियों के पैड पर जाली हस्ताक्षर कर कार्यकर्ताओं को गुमराह कर अपमानित करने का कार्य किया गया है, इस कारण दारौंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजनंदन सिंह, हसनपुरा मंडल के अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, दारौंदा पूर्वी के अध्यक्ष विजय गिरि, मंडल उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, अंबिका गिरि, ओमप्रकाश यादव, महामंत्री श्रीकांत चंद्रवंशी, विधानसभा के कार्यक्रम प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह, विजय सिंह, शिवकुमार राम, पिटू यादव, वीरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, शशि सिंह, धर्मेंद्र यादव, उधव सिंह, दीपनारायण सिंह, जितेंद्र यादव, जयमंगल सिंह, अनिश राम, मनोज राय विद्यार्थी, स्वामीनाथ राम, बीरवल बैठा, दूधनाथ शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, सोमारी मांझी, किशोर मांझी, हरपाल मांझी आदि ने अपना इस्तीफा देकर प्रदर्शन किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.