विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमजन को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिला : मंगल पांडेय

By JagranEdited By:
Published: Mon, 13 Jun 2022 06:33 PM (GMT+05:30)

जासंसिवान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जिले में एक पखवाड़े तक

आमजन को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिला : मंगल पांडेय
आमजन को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिला : मंगल पांडेय

जासं,सिवान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जिले में एक पखवाड़े तक चलने वाले सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व के समापन के अवसर पर सोमवार को शहर के टाउन हाल में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में जनसभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मोदी सरकार के आठ साल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहां कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु बन कर विश्व का नेतृत्व करने की पंक्ति में खड़ा है। कभी दुनिया से सहायता के लिए अपेक्षा रखने वाला देश आज विश्व के दर्जनों देशों को सहायता कर रहा है। भारत के आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ आसानी से मिल रहा है। 2014 में पहली बार जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी, तब उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनने का सपना देखा था, यह सपना अब पूरा होता दिख रहा है। जनसभा को संबोधित करते हुए महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहां कि सरकार के आठ से कार्यकाल में भारत के हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंची है। प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री व्यासदेव प्रसाद, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, विधायक देवेशकांत सिंह, पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने भी जनसभा को संबोधित किया। मौके भाजपा के जिला प्रभारी रंजीत सिंह, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, अनुराधा गुप्ता, आनंद पाठक, नंद प्रसाद चौहान, पुनम गिरि, मुखिया विपिन सिंह, गणेश कसेरा, जितेश कुमार सिंह, कुंदन सिंह, राजीव रंजन पांडेय, सरोज सिंह राणा, हैप्पी यादव, आशुतोष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।