विवाहिता की हत्या के आरोप में दो महिला गिरफ्तार, जेल
स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात दहेज को ले विवाहिता की हत्या करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
सिवान। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात दहेज को ले विवाहिता की हत्या करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार महिला खानपुर निवासी धुमन मियां की पुत्री नसीमा खातून और शाबिर अली की पत्नी अजमेरी ़खातून है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इन लोगों पर दहेज के लिए बहू की हत्या करने का आरोप है। ज्ञात हो कि गोपालगंज जिला व थाना क्षेत्र के
तुरकहा गोसाई टोला निवासी बबन धोबी की विधवा हसीना ़खातून ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री शकी ़खातून की शादी नवंबर 2018 में बड़हरिया थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी धूमन मियां के पुत्र कौशर अली से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग को पुत्री को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। अंतत: मांग पूरी नहीं होने पर इसी वर्ष 19 सितंबर को उसकी पुत्री के शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर जला दिए। जब घटना की जानकारी हुई तो पुत्री को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी अगले दिन उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान 2 अक्टूबर को उसकी पुत्री की मौत हो गई। इस मामले में उसने खानपुर गांव निवासी धुमन मियां की पुत्री नसीमा ़खातून, जेठानी अजमेरी ़खातून, भसुर शाबिर अली को नामजद अभियुक्त बनाया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी घर छोड़ फरार बताए जाते हैं।