आज से मिलने लगी जंक्शन से रात्रि निश्शुल्क बस सेवा
विभिन्न ट्रेनों से देर रात जंक्शन पर उतरने वाले यात्रियों अपने गंतव्य तक जाने के लिए एक बार फिर से जिला पुलिस द्वारा निश्शुल्क बस सेवा की शुरुआत कर दी गई।
सिवान। विभिन्न ट्रेनों से देर रात जंक्शन पर उतरने वाले यात्रियों अपने गंतव्य तक जाने के लिए एक बार फिर से जिला पुलिस द्वारा निश्शुल्क बस सेवा की शुरुआत कर दी गई। शुक्रवार की रात एसपी नवीन चंद्र झा ने जंक्शन से बस को रवाना किया। इस बस सेवा को कुछ वर्षो पूर्व से बंद कर दिया गया था। लेकिन वर्तमान एसपी ने इस सेवा को एक बार फिर से शुरू कर एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। बता दें कि पूर्व में जंक्शन से रात्रि में जिला पुलिस द्वारा निश्शुल्क बस सेवा जंक्शन से शहर के विभिन्न स्टैंडों में जाने वाले यात्रियों को दी जाती थी। इससे उन्हें काफी सहूलियत होती थी। ऐसा कदम जिला पुलिस ने रात्रि में शहर में यात्रियों के साथ अपराधियों द्वारा लूटपाट व छिनतई की घटनाओं पर रोकथाम के लिए उठाया गया था।