विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण शिक्षक सीट पर बगावत, BJP ने पूर्व प्रदेश संयोजक रमेंद्र राय को दिखाया बाहर का रास्ता

Published: Mon, 12 Oct 2026 09:58 PM (IST)

बिहार भाजपा ने सिवान निवासी रमेंद्र राय को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ...और पढ़ें

अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर रमेंद्र राय भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित

अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर रमेंद्र राय भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित

HighLights

  1. रमेंद्र राय को भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किया गया।

  2. सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय चुनाव लड़ने पर कार्रवाई हुई।

  3. पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सख्त कदम उठाया है।

जागरण संवाददाता, सिवान। बिहार भाजपा ने सिवान निवासी रमेंद्र राय को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव-2026 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के कारण की गई है।

निष्कासन संबंधी पत्र सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय की ओर से जारी किया गया है। इस पर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार के हस्ताक्षर हैं।

भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक ने निष्कासन की जानकारी देते हुए बताया कि रमेंद्र राय भाजपा बिहार के पूर्व प्रदेश संयोजक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ रह चुके हैं।

इसके बावजूद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ने को संगठन ने अनुशासनहीनता माना है। इसी आधार पर उनके खिलाफ छह वर्षों के निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

मीडिया प्रभारी ने कहा कि पार्टी के निर्णय और संगठनात्मक अनुशासन का पालन करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ना पार्टी के अनुशासन के दायरे में कार्रवाई का विषय है।

उन्होंने कहा कि संगठन की गरिमा, एकजुटता और अनुशासन बनाए रखना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। निष्कासन पत्र के जरिए पार्टी ने अपना अनुशासनात्मक निर्णय स्पष्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें- राम पुकार स‍िन्‍हा को RLM ने किया सस्‍पेंड, उपेंद्र कुशवाहा के सामने नई चुनौती, क्या 3 विधायकों पर भी गिरेगी गाज?