Move to Jagran APP

मानवता के उपासक थे डॉ: श्यामा प्रसाद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद सिहं की जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:06 PM (IST)
मानवता के उपासक थे डॉ: श्यामा प्रसाद
मानवता के उपासक थे डॉ: श्यामा प्रसाद

फोटो 6 सिव 13

loksabha election banner

जयंती पर याद किए गए जनसंघ के संस्थापक

जासं,सिवान: चाप ढाला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, व अन्य उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, महामंत्री हरेंद्र सिंह कुशवाहा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंद प्रसाद चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुधीर जैसवाल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के दीनानाथ पटेल, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कुंदन सिंह, जिला के उपाध्यक्ष शर्मानंद राम, आईटी सेल के संयोजक सौरभ शेखर, जिला उपाध्यक्ष राजा लाल यादव, आईटी सेल सदस्य श्याम पांडेय आदि उपस्थित थे।

वहीं जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के बूथ नं 88 पर किसानमोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अखंड भारत की स्थापना के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक व मानवता के उपासक डॉ. श्यामा मुखर्जी के त्याग को देश हमेशा याद रखेगा। मौके पर बूथ अध्यक्ष सचिन कुमार शाह, पूर्व मुखिया मुन्ना कानू, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, मार्कण्डे सिंह, हरि ओम गिरी, उपेंद्र पटेल, हरेंद्र पटेल, सोनू पटेल, राम प्रवेश राम, दीपक राम, रमाकांत यादव, रितेश सिंह, मुकेश मद्देशिया, पारस यादव, आकाश सिंह बाबा, अश्वनी दुबे आदि ने भी डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.