Move to Jagran APP

बिहार के युवक की सऊदी अरब में हत्या, रेगिस्तान में दफना दिया शव

बिहार के सिवान जिले के एक युवक की सऊदी अरब में हत्या कर शव को रेगिस्तान में दफना दिया गया था। वहां की पुलिस ने हत्‍याकांड का उद्भेदन करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 29 May 2018 09:44 PM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 09:18 PM (IST)
बिहार के युवक की सऊदी अरब में हत्या, रेगिस्तान में दफना दिया शव
बिहार के युवक की सऊदी अरब में हत्या, रेगिस्तान में दफना दिया शव

सिवान [जेएनएन]। बिहार के एक युवक का सऊदी अरब में अपहरण कर हत्‍या तथा शव को रेगिस्‍तान में दफना दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वह बीते सात मई से लापता था। घटना के सिलसिले में सऊदी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इधर, हत्या की खबर मिलने के बाद सिवान के खालिसपुर स्थित उसके पैतृक घर में मातम पसरा है।

loksabha election banner

सात मई से था लापता

सिवान के खालिसपुर गांव निवासी फखरु जोहा का पुत्र रिजवान आलम पांच वर्षों से सऊदी अरब में रह रहा था। रिजवान अपने बेस कैंप से सात मई की सुबह से लापता था। सऊदी में ही रह रहे उसके चाचा, चचेरे भाई और बहनोई ने सऊदी पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

चार यमन नागरिकों ने कर दी थी हत्‍या

रिजवान तेल का टैंकर चलाता था। वह सात मई को टैंकर लेकर माजरा में तेल देने जा रहा था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। चाचा कमरुल जोहा ने उसकी खोज की, लेकिन पता नहीं चला। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सऊदी पुलिस ने जांच के बाद यमन के चार नागरिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने ही बताया कि रिजवान की हत्या सात मई को कर दी थी और उसके शव को पास के रेगिस्तान में दफन कर दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

पुलिस ने चारों यमन नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। एक गार्ड फरार है। सऊदी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.