बिहार के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, स्कूल टाइम में मीटिंग-ट्रेनिंग पर रोक; खाली नहीं रहेगी कोई भी घंटी
शिक्षा विभाग ने बिहार के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक अनुशासन मजबूत करने और पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

बिहार के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव (सौ. जागरण)
HighLights
स्कूल समय में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण पर रोक।
अनुपस्थित शिक्षक के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था अनिवार्य।
कक्षाएं खाली नहीं रहेंगी, पढ़ाई की गुणवत्ता सुधरेगी।
संवाद सूत्र, दारौंदा (सिवान)। सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक अनुशासन मजबूत करने और बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
अब विद्यालय अवधि में शिक्षकों को बैठक, प्रशिक्षण, वीडियो कांफ्रेंसिंग या कार्यशाला में नहीं बुलाया जाएगा। साथ ही किसी शिक्षक के अनुपस्थित रहने पर उसी दिन वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था करनी होगी, ताकि कोई भी कक्षा बिना शिक्षक के नहीं रहे।
इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने 23 नवंबर 2026 को सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशकों, जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम विभाग ने सिवान, गोपालगंज, जमुई, दरभंगा और पटना सहित विभिन्न जिलों के विद्यालयों के भ्रमण के दौरान सामने आई कमियों के आधार पर यह कदम उठाया है।
कोई भी घंटी खाली नहीं जानी चाहिए
निरीक्षण में शिक्षण अवधि के दौरान बैठक बुलाने और शिक्षक की अनुपस्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आई थी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय निर्धारित समय पर खुलेंगे, प्रार्थना सभा समय पर होगी और पहली घंटी से ही पढ़ाई शुरू होगी। कोई भी घंटी खाली नहीं जानी चाहिए।
प्रधानाध्यापक प्रतिदिन शिक्षकों की उपस्थिति देखकर कक्षाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए विद्यालय में स्थानापन्न व्यवस्था रजिस्टर रखना भी अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें- सीएम सम्राट चौधरी के सिवान दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा की कमान संभालेंगे 215 अधिकारी