बिहार जूनियर तीरंदाजी टीम में आंदर का छात्र का चयनित
संसू, आंदर (सिवान) : प्रखंड के कोदैला गांव निवासी सत्येंद्र कुमार ¨सह के पुत्र सर्वेश कुमार
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 11:01 PM (IST)
संसू, आंदर (सिवान) : प्रखंड के कोदैला गांव निवासी सत्येंद्र कुमार ¨सह के पुत्र सर्वेश कुमार ¨सह का बिहार जूनियर तीरदांजी टीम में चयन हुआ है। उसके चयन से प्रखंड सहित उसके माता -पिता में काफी खुशी का माहौल है। एनसीसी ग्राउंड में 28 जनवरी को खेल के प्रदर्शन पर इसका चयन बिहार जूनियर टीम में किया गया है। सर्वेश कुमार 7से 9 फरवरी तक भोपाल (मध्यप्रदेश) में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में खेलने के लिए चयनित हुआ है। पुत्र के चयनित होने पर माता संगीता देवी, पिता सत्येंद्र कुमार ¨सह, अशोक कुमार ¨सह, मुन्ना कुमार ¨सह,जय प्रकाश दुबे, हरिनारायण दुबे, राणा प्रताप ¨सह, रामेश्वर शर्मा, सुधांशु दुबे सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बधाइयां दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें