विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए शुरू हुआ 14567 टाल फ्री एल्डर लाइन

By JagranEdited By:
Published: Wed, 23 Mar 2022 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 23 Mar 2022 11:19 PM (IST)

जासं सिवान वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार व भारत सरकार की ओर से एक

वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए शुरू हुआ 14567 टाल फ्री एल्डर लाइन
वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए शुरू हुआ 14567 टाल फ्री एल्डर लाइन

जासं, सिवान : वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार व भारत सरकार की ओर से एक हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है। इस टाल फ्री हेल्पलाइन से बुजुर्ग नागरिकों की समस्या को सुलझाने का काम किया जाएगा। साथ ही इस नंबर पर काल कर वरिष्ठ नागरिक सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकेंगे। सामाजिक सुरक्षा कोषांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एल्डर लाइन 14567 की सहायता से बुजुर्ग पेंशन, कानूनी मुद्दों, राशन कार्ड, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना सहित अन्य तरह की मुफ्त जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। यही नहीं, यह भावनात्मक रूप से मदद करते हुए उनके साथ हो रहे दु‌र्व्यवहार के मामलों में भी सहायता प्रदान करेगा। साथ ही साथ बेघर हुए बुजुर्गों को भी वृद्धावस्था के माध्यम से राहत प्रदान करेगा।

सप्ताह के सातों दिन कार्यरत रहेगा हेल्पलाइन नंबर :

जानकारी के अनुसार यह हेल्पलाइन नंबर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक सप्ताह के सातों दिन कार्यरत रहेगा। इस हेल्पलाइन में फोन या जमीनी स्तर पर सहयोग के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। साथ ही साथ भरण पोषण अधिनियम में वरिष्ठ नागरिकों को क्या-क्या अधिकार दिए गए हैं, इसके बारे में भी उनको जागरूक करते हुए उन्हें उनके अधिकार दिलाने का कार्य किया जाएगा।

कहते हैं जिम्मेदार :

वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए एल्डर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसका संचालन पटना से किया जा रहा है। बुजुर्गाें को किसी प्रकार की समस्या होगी तो इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से उसका समाधान कराया जाएगा। साथ ही साथ उन्हें बेहतर मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए वृहत स्तर पर प्रचार प्रसार भी कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

हिमांशु पांडेय, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।