Move to Jagran APP

महिला श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड का सामूहिक पाठ

शहर में कोट बाजार स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर में आयोजित सुन्दरकांड पूजनोत्सव कार्यक्रम भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 12:34 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 06:27 AM (IST)
महिला श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड का सामूहिक पाठ
महिला श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड का सामूहिक पाठ

सीतामढ़ी। शहर में कोट बाजार स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर में आयोजित सुन्दरकांड पूजनोत्सव कार्यक्रम भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में महिलाओं द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मनोकामना हनुमान मन्दिर के पूरे परिसर को फूलों रंगीन रौशनी से सजाया गया था। गर्भ गृह में हनुमानजी का भव्य श्रृंगार किया गया था। सुन्दरकाण्ड पाठ की शुरूआत व अगुवाई प्रख्यात भजन गायिका रेखा मोहता ने सुपुत्री आस्था मोहता के साथ की। जिसमें शंभू संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिंह व साथी वाद्य यंत्र संभाल रहे थे। सुन्दरकाण्ड में 61 महिलाओं ने हनुमानजी का गुणगान कर पाठ किया। इसके पूर्व पुजारी गीता पाण्डेय और श्याम पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के साथ हनुमानजी की पूजा अर्चना की। वहीं सीमा बाजोरिया, अंजू चौधरी, ज्योति सुन्दरका, सुदामा सिन्हा, रेणु बाजोरिया, ज्योति चौधरी, मोहिनी डालमिया, सीमा चौधरी, गायत्री देवी, निशा डालमिया, रेखा सिन्हा, प्रियंका खेतान, अनामिका श्रीवास्तव, इन्दिरा देवी, शिल्पा खेतान, शोभा सुन्दरका, उषा शर्मा, उषा चौधरी, ममता देवी, लीला देवी, मीरा देवी ने 'मंगल भवन अमंगलहारी, द्रवहु सुदशरथ अजर बिहारी,' आदि श्लोकों के मधुर संगीतमय स्वर के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ किया। पाठ में भक्ति की रस धारा बहती रही और पूरे मंदिर परिसर का भक्तिमय माहौल बना रहा। सुन्दरकाण्ड पूर्ण होने पर श्री हनुमानजी की महाआरती की गयी।

loksabha election banner

महोत्सव को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, विकास अग्रवाल, अनिल चमड़िया, शशि चौधरी, राजेश बाजोरिया, संदीप डालमिया आदि का योगदान रहा। पाठ के समापन के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.