आखिर कब बनेगा संपर्क पथ..
जी हां यह तस्वीर डुमरा प्रखंड के हुसैना गांव स्थित वार्ड 11 के लीची बागान बस्ती को जोड़ने वाली सड़क पुल की है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 11:08 PM (IST)
सीतामढ़ी। जी हां, यह तस्वीर डुमरा प्रखंड के हुसैना गांव स्थित वार्ड 11 के लीची बागान बस्ती को जोड़ने वाली सड़क पुल की है। लीची बागान की करीब 2500 आबादी के लिए हुसैना गांव होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए 1995 में जिला पार्षद मद से पुल का निर्माण कराया गया था। लेकिन, बनने के कुछ वर्षों बाद ही प्रलयंकारी बाढ़ में संपर्क पथ ध्वस्त हो गया। दो दशक बाद भी इस संपर्क पथ की ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी गई। मजबूरन लोग लगभग तीन किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें