डुमरा, बेलसंड, सुप्पी और मेजरगंज में मतदान आज, प्रशासनिक तैयारी पूरी
पैक्स चुनाव के प्रथम चरण में सोमवार को डुमरा बेलसंड सुप्पी व मेजरगंज प्रखंड में मतदान होने वाला है।
सीतामढ़ी। पैक्स चुनाव के प्रथम चरण में सोमवार को डुमरा, बेलसंड, सुप्पी व मेजरगंज प्रखंड में मतदान होने वाला है। प्रशासन इसकी चाक-चौबंद व्यवस्था की है। रविवार देरशाम तक मतदान कर्मी, सुरक्षा बल व पीसीसी मतदान केंद्रों के लिए चुनाव सामग्री के साथ रवाना होते रहे। सुबह सात से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। मतगणना मंगलवार को होगी।
मतदान व मतगणना को ले निषेधाज्ञा
चुनाव को लेकर चारों प्रखंड क्षेत्र में सुबह छह बजे से संध्या छह बजे तक निषेधाज्ञा के तहत धारा 104 लागू रहेगी। इसके साथ ही मतगणना के दिन 10 दिसंबर को भी सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। मतगणना केंद्र प्रखंड मुख्यालय को बनाया गया है। इसके पांच सौ गज तक निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। वहीं मतपेटी की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी सदर कुमार गौरव ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन चौकस है। मतदान, मतपेटी की सुरक्षा व मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डुमरा में 16 पैक्सों के लिए मतदान
डुमरा : प्रखंड के 28 पैक्सों में 23 पैक्स के लिए चुनाव की घोषित थी। जिसमें सात पैक्सों में अध्यक्ष व सदस्य निर्विरोध घोषित हो गए, जिसमें रंजीतपुर पूर्वी, चकराजोपट्टी, मेहसौल पश्चिमी, लगमा, आजमगढ़, मधुबन व मनियारी खैरवा पैक्स शामिल है। शेष 16 पैक्सों में मतदान 9 दिसंबर सोमवार को हो रही है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने को लेकर कुल 24 हजार 634 मतदाताओं के लिए 39 बूथ बनाई गई है। सभी बूथों के लिए एक पीठासीन पदाधिकारी तथा तीन मतदान पदाधिकारी प्रतिनियुक्त हैं। चुनाव को लेकर क्षेत्र को छह सेक्टर व तीन जोन में बाटा गया है। सुरक्षा को लेकर मतदान केंद्रो पर पुलिस बल की तैनाती की गई है वहीं दंडाधिकारी पुलिस बल भी गश्ती करेंगे। मतपेटी पहुंचाने व लाने के लिए 16 पीसीसी को जवाबदेही सौंपी गई है। मेजरगंज में 29 अध्यक्ष व 16 सदस्य पद के प्रत्याशी
मेजरगंज :- प्रखंड क्षेत्र के कुल आठ पैक्सों के लिए मतदान को 27 केंद्र बने हैं। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अमर कुमार ने कहा कि चुनाव में कुल 29 अध्यक्ष व 16 सदस्य पद के प्रत्याशी मैदान में है। इसमें रतनपुर पैक्स से अध्यक्ष के लिए तीन, डुमरी कला पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दो एवं सदस्य के लिए चार खैरवा पैक्स अध्यक्ष दो सदस्य पद के लिए पांच पचहरवा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए चार बहेरा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए चार मेजरगंज पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए पांच कुआरी मदन पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए पांच व सदस्य पद के लिए पांच बसबिट्टा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए चार व सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशी है।
बेलसंड में चार पैक्सों के लिए चुनाव
बेलसंड : प्रखंड में कुल सात पैक्सों के लिए चुनाव होना था, जिसमें तीन पैक्सो के लिए सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हो जाने के कारण केवल चार पैक्सों में ही अध्यक्ष पदों के अलावा कार्यकारणी के कुछ पदों पर ही चुनाव कराया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि पैक्स चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एक जोनल मजिस्ट्रेट के अलावे तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है । पताही पैक्स के चुनाव के लिए दो बूथ बनाए गए है। जिसके सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रत्नेश कुमार की प्रतिनियुक्ति कि गई है। वहीं लोहासी व पचनौर पैक्सों के चुनाव के लिए भी दो-दो बूथ बनाए गए हैं तथा जाफरपुर पैक्स के लिए एक बूथ बनाए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव कि प्रतिनियुक्ति लोहासी पैक्स के लिए एवं जाफरपुर पैक्स व पचनौर पैक्स के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में श्रमप्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार कि प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं जोनल पदाधिकारी कि जिम्मेदारी अंचलाधिकारी अरविद प्रताप शाही को सौंपी गई है। सुप्पी में पांच पैक्सों के लिए चुनाव
सुप्पी : प्रखंड क्षेत्र के कुल 11 पैक्सों में नौ के लिए नामांकन किया गया। इनमें चार पैक्स में प्रबंध समिति के सदस्य व अध्यक्ष निर्विरोध हैं। निर्विरोध में बरहरबा, मनियारी, नरहा व कोठिया राय शामिल है। इधर, शेष पांच पंचायतों के लिए सदस्य के लिए 38 व अध्यक्ष के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि मतदान को लेकर कुल दस मतदान केंद्र स्थापित है। जिसमें अख्ता पूर्वी, हरपुर पिपरा व मोहनी मंडल मतदान केंद्र को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। मतदान को लेकर क्षेत्र को तीन सेक्टर में बाटा गया है।