अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस लड़ रहे विकास सिंह सीतामढ़ी के
सीतामढ़ी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस लड़ रहे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विकास
सीतामढ़ी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस लड़ रहे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। उनके हाथ यह केस आने के बाद सीतामढ़ी जिले में खुशी की लहर है। यहां के लोगों को उम्मीद है कि यह केस उनके हाथ आने से पूरा न्याय मिलेगा। दो हफ्ते पहले ही उन्होंने इस केस को अपने हाथ में लिया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। मनमोहन सिंह सरकार में असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल भी रहे हैं। उनकी ही मांग के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस केस की जांच सीबीआइ से कराने की सिफारिश की जिसको केंद्र सरकार ने मान लिया। अधिवक्ता विकास सिंह ने ही सुशांत सिंह केस को लेकर मुंबई पुलिस की मंशा पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि सुशांत के परिवार का विश्वास पुलिस से उठ रहा है। अगर पुलिस इसी तरह इस केस की निष्पक्ष जांच करने में कोई बाधा डालती है तो हम सीबीआई के पास एक केस को भेजने की मांग करेंगे। और आखिरकार वहीं हुआ। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनके फैंस इस केस की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। यहां कई बड़े राजनेता भी इस केस को सीबीआई के हाथ में सौपे जाने की मांग उठाने लगे। अधिवक्ता ने दैनिक जागरण से टेलीफोनिक बातचीत में कहा कि अभी सीबीआइ इस केस को देख रही है। जांच सही दिशा में चल रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं कर रही थी, इसलिए पटना में केस करना पड़ा। मुंबई पुलिस जांच को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश कर रही है। अधिवक्ता ने रिया पर सुशांत के खिलाफ लंबी प्लानिग करने का आरोप भी लगाया है। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की बांद्रा के एक फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकार जान दे दी। बथनाहा प्रखंड के मझौलिया स्टेट के रहने वाले हैं अधिवक्ता विकास सिंह
विकास सिंह सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत मझौलिया गांव के ही रहने वाले हैं। उनका गांव मझौलिया स्टेट कहलाता है। उनके पिता स्व. सुरेश सिंह इनकम टैक्स कमिशनर हुआ करते थे। बाबा लालबाबू सिंह इस स्टेट के जागीरदार थे। इतने शानो-शौकत वाले उस परिवार से ताल्लुक रखने के कारण जिले में अधिवक्ता विकास सिंह का नाम हर कोई जानता है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता विमल शुक्ला ने सुशांत सिंह राजपूत का केस विकास सिंह के हाथ आने पर प्रसन्ता वक्त करते हुए कहा है कि अब पूरा यकीन हो गया कि केस की सही जांच होगी। विकास सिंह हमारे जिले के हैं और सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं यह अत्यंत खुशी की बात है। इस केस को आगे बढ़ाने में बिहार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। क्योंकि, बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी इस केस को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। वे भी वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य हैं। उन दोनों को बधाई देते हैं।