हिन्दुत्व धर्म नहीं, जीवन जीने की कला : पांडेय
विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री मिलिन्द पांडेय ने कहा कि हिन्दुत्व कोई धर्म नही है, बल्कि यह जीवन जीने की कला है। इसे सारे धर्मों को आत्मसात करना चाहिए।
सीतामढ़ी। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री मिलिन्द पांडेय ने कहा कि हिन्दुत्व कोई धर्म नही है, बल्कि यह जीवन जीने की कला है। इसे सारे धर्मों को आत्मसात करना चाहिए। श्री पांडेय शरिवार को रुन्नीसैदपुर के सरस्वती शिशि मंदिर के प्रांगण में आयोजित विहिप के दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद श्री पांडेय ने कार्यकर्ताओं को कहा कि वर्तमान समय में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल जैसे संगठनों की आवश्यकता है। विश्व स्तर पर यह संगठन सेवा कार्य कर रहा है। हिन्दू व भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए संकल्पित है। वर्तमान समय में भारत में घट रही हिन्दुओं की संख्या ¨चता जनक है। कहा कि जहां भी हिन्दु घटा है, वह क्षेत्र भारत से अलग होने की स्थिति में है। इसे भारत के आतंकवादियों के समर्थन से अलग करने का प्रयास जारी है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में भारत माता की रक्षा के लिए यह संगठन प्रतिदिन बलिदान दे रहा है। असम, केरल, पश्चिम बंगाल व जम्मू काश्मीर में भारत माता की रक्षा के लिए विहिप कार्यकर्ता उग्रवादियों के शिकार हो रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष केडी झा व संचालन प्रांतीय मंत्री जवाहर झा ने किया। मौके पर जिला मंत्री अर¨वद कुमार, जिला संयोजक रंजन कुमार, संत भूषण दास, विरेन्द्र तिवारी, रंजीत बहादुर ¨सह, परशुराम ¨सह व मुखिया आशीष आदि मौजूद थे।