Move to Jagran APP

जहरीली चाय पीने से दो बच्चों की मौत, 13 बीमार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में जहरीली चाय पीने से दो बच्‍चों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग बीमार हो गए है, जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 11 Mar 2018 03:09 PM (IST)Updated: Sun, 11 Mar 2018 11:08 PM (IST)
जहरीली चाय पीने से दो बच्चों की मौत, 13 बीमार
जहरीली चाय पीने से दो बच्चों की मौत, 13 बीमार
सीतामढ़ी [जेएनएन]। बिहार के सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाने के नरौली वार्ड-12 में रविवार को जहरीली चाय पीने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग बीमार हो गए। इनका इलाज सीतामढ़ी सदर अस्पताल में कराया गया। मृत बच्चों की पहचान सहियारा थाने के कोदवारा गांव निवासी शिवनाथ राम की पुत्री शिवानी कुमारी (5) एवं सोनबरसा थाने के विशनपुर निवासी विकास राम के पुत्र शिवम कुमार (8) के रूप में हुई। 
दोनों बच्चे ननिहाल नरौली गांव में भोला राम के यहां आए थे। भोला राम के पुत्र शत्रुघ्न कुमार की शादी 12 मार्च को तय थी। सुबह में चाय पीने के बाद तबीयत बिगड़ी।
स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद सदर अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में ही शिवम ने दम तोड़ दिया। शिवानी को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  परिजन दाह संस्कार के लिए विशनपुर चले गए। पुलिस शव लाने विशनपुर गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया गया। शिवानी के पिता  ने यूडी केस दर्ज कराया है।
बताया गया कि शत्रुघ्न की शादी तैयारी चल रही थी। इसके लिए 10 मार्च को जानकी स्थान में सत्यानारायण भगवान की पूजा हुई। इसमें सभी रिश्तेदार जुटे। पूजा के बाद सभी नरौली चले गए। सुबह आठ बजे दूध की चाय बनी। पहले बच्चों और एक पालतू बकरी को चाय दी गई। इसके बाद अन्य लोगों ने चाय पी।  तीन घंटे के बाद सबके मुंह का स्वाद कसैला होने लगा।
शिवानी एवं शिवम बेहोश हो गए। बकरी ने दम तोड़ दिया। चाय पीने वाले अन्य लोग भी खुद को असहज महसूस करने लगे। 13 लोगों को भी सदर अस्पताल लाया गया। इसमें मृत शिवम की मां सुमित्रा देवी (30) की स्थिति गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। अन्य को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुनील सिन्हा ने बताया कि घटना से लोग दहशत में हैं। बीमार लोगों की स्थिति सामान्य है। इनमें विषाक्त पदार्थ के खाने जैसा लक्षण नहीं दिखा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.