नानपुर प्रमुख ने मंगाई नाव तो राखी बांधने बहनें पहुंच सकीं भाइयों के घर
सीतामढ़ी। बाजपट्टी के नरहा व सूरसंड के अमाना गांव के लोग इसी तरह नाव पर आवाजाही करने को विवश हैं।
सीतामढ़ी। बाजपट्टी के नरहा व सूरसंड के अमाना गांव के लोग इसी तरह नाव पर आवाजाही करने को विवश हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बंधवाने जाने वालों के लिए नानपुर प्रमुख मुकेश कुमार यादव ने अपने पैसे से नाव का इंतजाम कराया। राजद युवा जिलाध्यक्ष सह प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव क्षेत्र भ्रमण भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों का कुलशक्षेम जानने निकले थे। बाजपट्टी मुख्यालय से सुरसंड जाने के दौरान नरहा गांव पहुंचे तो बाढ़ से तबाही देखकर चकित रह गए। नरहा से अमाना के बीच में हरदी नदी ने काफी तबाही मचाई है। आवागमन के लिए लोगों को कोई साधन नहीं है। प्रमुख ने अमाना पंचायत के मुखिया विनोद कुमार निराला से संपर्क कर एक नाव की व्यवस्था कराई। जिससे लोगों को आवगमन की सुविधा उपलब्ध हुई। जिलाध्यक्ष यादव ने प्रशासन की इस लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। लेकिन, जिला प्रशासन उनकी कोई सुधि नहीं ले रहा है। मौके पर अभिराम पांडेय, बोखड़ा उप प्रमुख आफताब आलम मिटू, जाकिर हुसैन नानपुर राजद अध्यक्ष, पूर्व मुखिया बिल्टू राय, पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र चौरसिया, मुन्ना यादव, रामसागर यादव आदि मौजूद थे।