विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी के सुप्पी में अंतरजातीय विवाह विवाद ने लिया खूनी मोड़, लड़के के पिता को मारी गोली

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:39 PM (IST)

Sitamarhi Firing Case: सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र में अंतरजातीय विवाह को लेकर हुए विवाद में लड़की के भाई ने ...और पढ़ें

लड़की के भाई ने बहन से मिलने के बहाने युवक के घर में घुसकर उसके पिता पर तीन राउंड फायरिंग कर दी।

लड़की के भाई ने बहन से मिलने के बहाने युवक के घर में घुसकर उसके पिता पर तीन राउंड फायरिंग कर दी।

संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। Suppi Inter Caste Marriage Firing: जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में सोमवार की रात अंतरजातीय विवाह को लेकर चल रहा विवाद खूनी रूप ले लिया।

लड़की के भाई ने बहन से मिलने के बहाने युवक के घर में घुसकर उसके पिता पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। घटना में 60 वर्षीय निर्भय कुमार को दो गोलियां लगीं, जबकि एक गोली शरीर को छूकर निकल गई।

बहन से मिलने के बहाने घर पहुंचा

गोली लगने से निर्भय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के समय उनका पुत्र घर पर नहीं था। स्वजन घायल निर्भय को आनन-फानन में शहर के एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जख्मी की पहचान मधुरापुर गांव निवासी स्वर्गीय रामनंदन कुंवर के पुत्र निर्भय कुमार (60) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आटो सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अंतरजातीय विवाह से नाराजगी

पुलिस के अनुसार, निर्भय कुमार के पुत्र ने गांव की ही एक लड़की से अंतरजातीय विवाह किया है। इस विवाह को लेकर लड़की के स्वजन नाराज चल रहे थे। इसी विवाद के बीच सोमवार की देर शाम लड़की का भाई बहन से मिलने के बहाने निर्भय कुमार के घर पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, घर में प्रवेश करने के बाद उसने निर्भय कुमार पर गोली चला दी। तीन राउंड फायरिंग में दो गोलियां उन्हें लगीं, जबकि एक गोली शरीर को छूकर निकल गई। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

आटो से भागते दो गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपित आटो में सवार होकर मौके से भागने लगा। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर आटो को रोक लिया। पुलिस ने उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपितों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया अंतरजातीय विवाह को लेकर विवाद में गोलीबारी की बात सामने आई है।

अन्य आरोपितों की तलाश 

एसडीपीओ ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पटना में शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 गाड़ियों को नुकसान; 35 गिरफ्तार