क्वारंटाइन कैंप में रहने वालों के नाश्ता और भोजन मद पर खर्च तय
सीतामढ़ी। जिले में संचालित क्वारंटाइन कैंपों में आवासित व्यक्तियों के लिए नाश्ता-भोजन पर होने वाले खर्च की रकम कितनी होगी इसका निर्धारण अब जाकर हुआ है।
सीतामढ़ी। जिले में संचालित क्वारंटाइन कैंपों में आवासित व्यक्तियों के लिए नाश्ता-भोजन पर होने वाले खर्च की रकम कितनी होगी इसका निर्धारण अब जाकर हुआ है। इतने दिनों से इन लोगों को मनमाने ढंग से खर्च का वहन हो रहा था। समाहरणालय सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में इसपर सर्वसम्मति बनी। इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष उमा देवी एवं जिला पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी अधिसूचित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार आपूर्ति हेतु दर का निर्धारण किया गया। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्देशित स्वागत कीट की दर पर उपलब्ध आपूर्तिकर्ता से किट क्रय करते हुए जिला स्तर से सभी अंचलों को आपूर्ति करने का निर्णय लिया गया। ताकि, सभी अंचलों में दिए जा रहे किट में गुणवत्ता एवं एकरूपता बनी रहे।
संभावित बाढ़ की खरीदारी रेट का भी अनुमोदन संभावित बाढ़ 2020 के लिए चावल, दाल, तेल, इंधन एवं अन्य राहत सामग्रियों की आपूर्ति हेतु दर का भी निर्धारण कर अनुमोदन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बिहार के बाहर से आ रहे और प्रवासी मजदूरों को स्टेशन पर भोजन आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका अनुमोदन प्राधिकरण द्वारा किया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, जिला आपदा प्रभारी शशिकांत प्रकाश, अधीक्षण अभियंता बागमती प्रमंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रभात भूषण, सिविल सर्जन व डीपीआरओ मौजूद थे।