विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनबरसा में कब्रिस्तान के पास छिपाकर रखी थी 2400 बोतल नेपाली शराब, पुलिस ने छापामारी कर 4 तस्करों को दबोचा

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:05 PM (IST)

सोनबरसा में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 कार्टन में रखी 2400 बोतल नेपाली शराब बरामद की है। इस छापेमारी में चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे सीमा पार सक्रिय नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

कब्रिस्तान के पास छिपाकर रखी थी नेपाली शराब (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

कब्रिस्तान के पास छिपाकर रखी थी नेपाली शराब (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पुलिस ने सोनबरसा में 2400 बोतल नेपाली शराब पकड़ी।

  2. भारत-नेपाल सीमा पर चार शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए।

  3. छापेमारी में 80 कार्टन शराब और छह बाइकें जब्त हुईं।

संवाद सहयोगी, सोनबरसा। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क पर स्थानीय पुलिस ने प्रहार किया है। राजवाड़ा-कचहरीपुर पथ पर झीम नदी के बीच कब्रिस्तान के समीप की गई छापेमारी में पुलिस ने 80 कार्टन में रखी 2400 बोतल (720 लीटर) नेपाली शराब बरामद की है। 

मौके से छह बाइकें भी जब्त की गई हैं। साथ ही नेपाल के एक धंधेबाज समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से सीमा पार सक्रिय शराब तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। 

गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नेपाल के महोत्तरी जिले के गौशाला थाना क्षेत्र अंतर्गत मंहरवा गांव निवासी सफी अंसारी के पुत्र रजाउल अंसारी, कन्हौली थाना क्षेत्र के भलुआहा गांव निवासी लक्ष्मीनारायण महतो के पुत्र अमित कुमार एवं हरिनारायण महतो के पुत्र जय किशोर कुमार तथा बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया बाजार निवासी शिवचंद्र ठाकुर के पुत्र अशोक ठाकुर के रूप में हुई है। 

प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में की गई पुलिस की इस कार्रवाई में दिलीप कुमार एवं सुनील कुमार ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने फरार हुए अन्य धंधेबाजों की भी पहचान कर ली है। हालांकि, उनके नाम को फिलहाल गोपनीय रखा गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।