समाज सुधार वाहिनी महासम्मेलन में शामिल होगी 35 हजार महिलाएं : डॉ.रंजू
जदयू समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष सह बाजपट्टी विधायक डॉ.रंजू गीता ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को पटना के बाबू सभागार में समाज सुधार वाहिनी का ऐतिहासिक महासम्मेलन होगा।
सीतामढ़ी। जदयू समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष सह बाजपट्टी विधायक डॉ.रंजू गीता ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को पटना के बाबू सभागार में समाज सुधार वाहिनी का ऐतिहासिक महासम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में पूरे राज्य से 35 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। वे शनिवार को राजोपट्टी स्थित परिसदन में वाहिनी की बैठक को संबोधित कर रही थीं। अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता शोभा देवी ने की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.गीता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर कृत संकल्पित है। सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई है। दहेज उन्मूलन, शराबबंदी, बाल विवाह निषेध कानून को लागू कर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया है। पंचायत में महिलाओं को आरक्षण देकर राजनीतिक हिस्सेदारी दी है। विद्यालयों में पोशाक योजना, साइकिल योजना एवं छात्रवृति योजना के माध्यम से उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संबल प्रदान किया है। उन्होंने समाज सुधार वाहिनी के ऐतिहासिक महाससम्मेलन में महिलाओं को अधिक से अधिक शामिल होने की अपील की। मौके पर किरण गुप्ता, किरण रंजन, देवंती यादव, अंजू मुखिया, संजू देवी, रीया सिन्हा, डॉ.ललिता ¨सह, विधायक के मीडिया प्रतिनिधि मो.अरमान अली, अतीक अहमद सिद्दीकी, जदयू मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष मो.अलीम आरजू, मो.गुलाब, दिलीप कुमार यादव, देवेंद्र झा, उपेंद्र राय, वसंत लाल, मो.मजहर अली, सुनील बिहारी, ¨बदु ठाकुर व हाजी मो.हसमत हुसैन आदि उपस्थित थे।