सीतामढ़ी में पार्षद पति की हत्या मामले में बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार निलंबित
सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में जिला पार्षद पति की हत्या के बाद भारी बवाल हुआ है, जिसके चलते थानाध्यक्ष ...और पढ़ें
-1789204743916_m.webp)
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम। फोटो जागरण
HighLights
जिला पार्षद पति की हत्या के बाद सीतामढ़ी में बवाल।
आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पथराव।
पुलिस पर पथराव के बाद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार निलंबित।
डिजिटल डेस्क, सीतामढ़ी। जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला पार्षद पति की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ है। लोगों के भारी आक्रोश को देखते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने उन पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था।
दरअसल, इससे पहले भी 28 अगस्त की रात भी बदमाशों ने बैद्यनाथ महतो के घर पर हवाई फायरिंग की थी। घटना के बाद उन्होंने थाने पर पहुंचकर पुलिस को दो खोखे भी उपलब्ध कराए थे।
मामले में एजाज और त्रिभुवन समेत 3 लोगों पर FIR भी दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस घटना का वीडियो मांग रही थी। उसके बाद ही कार्रवाई की बात कही थी। ग्रामीणों का कहना था कि जब प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस को घटना में इस्तेमाल किए गए खोखे भी उपलब्ध कराए गए थे, तो कार्रवाई के लिए और कितने साक्ष्य की आवश्यकता थी। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
आरोपी के घर पर ग्रामीणों ने लगाई आग
बैद्यनाथ की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने न सिर्फ सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़ की, बल्कि गांव के ही आरोपी एजाज के घर में आग लगा दी।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसपी अमित रंजन और एसडीएम समेत 12 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन समझाइश के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।
पथराव में इंस्पेक्टर अनिल राम और ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के सिर में चोट लगी। दोनों पुलिस अधिकारियों को उपचार के लिए भेजा गया।
उग्र भीड़ ने डुमरा थाने में तालाबंदी की भी कोशिश की और पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सड़क पर आगजनी कर लोगों ने आवागमन को भी ठप कर दिया।
ड्रग्स के चलते हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि बैद्यनाथ महतो क्षेत्र में शराब कारोबार का विरोध कर रहे थे। इसीलिए वह शराब तस्करों के निशाने पर थे। शिकायत को लेकर उनका विवाद चल रहा था।
इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या से भड़का आक्रोश: भीड़ ने आरोपी के घर को जलाया, पुलिस को किया लहूलुहान
यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, भीड़ की पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी घायल; गाड़ियों में तोड़फोड़
