विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में मरीज की मौत, ICU बेड नहीं मिलने पर बाहर निकालने का आरोप

Published: Sat, 17 Oct 2026 02:50 PM (IST)

Sitamarhi Hospital News: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में एक मरीज की कथित तौर पर आईसीयू बेड न मिलने और अस्पताल से ...और पढ़ें

विलाप करती महिला व आक्रोशित स्वजन।

विलाप करती महिला व आक्रोशित स्वजन।

HighLights

  1. सीतामढ़ी सदर अस्पताल में मरीज की मौत हुई।

  2. आईसीयू बेड न मिलने पर बाहर निकालने का आरोप।

  3. परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

सुमित कुमार, सीतामढ़ी। Sitamarhi Sadar Hospital: सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार की देर रात इलाज के लिए पहुंचे एक मरीज की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में बेड नहीं मिलने के कारण मरीज को भर्ती नहीं किया गया और अस्पताल के स्टाफ व सुरक्षा गार्ड ने उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद अस्पताल के गेट पर ही मरीज ने दम तोड़ दिया।

गेट पर हुई मौत

मृतक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी कपिलदेव पासवान के रूप में हुई है। मरीज की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों के आरोपों ने अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि, मरीज को किस स्थिति में अस्पताल लाया गया था, आईसीयू में बेड उपलब्ध था या नहीं और स्टाफ व सुरक्षा गार्ड की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

जांच के बाद होगी स्पष्टता

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले में क्या कदम उठाए गए, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। अब यह देखना होगा कि मामले की जांच में क्या सामने आता है और मरीज की मौत के लिए जिम्मेदारी तय होती है या नहीं। अस्पताल के प्रबंधक विजय चंद्र झा का कहना है कि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मिली सूचना के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर सदर अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने की तोड़फोड़