विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में तीसरे दिन भी ओपीडी ठप, मरीजों का हंगामा, डॉक्टरों का घेराव

By ANIL TIWARIEdited By: Ajit kumar
Published: Sat, 26 Sep 2026 01:11 PM (IST)

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण लगातार तीसरे दिन ओपीडी सेवा ठप रही, जिससे मरीजों को काफी ...और पढ़ें

ओपीडी में इलाज नहीं होने से मरीजों को निराशा।

ओपीडी में इलाज नहीं होने से मरीजों को निराशा।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Sadar Hospital: सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी ओपीडी सेवा ठप रही।

इससे इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी में इलाज नहीं होने से नाराज मरीजों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और हाजिरी बनाने पहुंचे डॉक्टरों को घेर लिया।

मरीजों ने किया हंगामा

ओपीडी सेवा बंद रहने के कारण मरीजों को बिना इलाज कराए लौटना पड़ा। अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके स्वजन में इसे लेकर नाराजगी दिखी। हाजिरी बनाने पहुंचे डॉक्टरों को मरीजों ने घेर लिया और अपनी परेशानी जताई।

इमरजेंसी में डॉक्टर तैनात

हड़ताल के बीच एसएनसीयू और पीकू वार्ड में डॉक्टरों को कॉल करके बुलाया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. आरके यादव ने बताया कि केवल ओपीडी सेवा बंद है। इमरजेंसी, एसएनसीयू और पीकू वार्ड में डॉक्टरों की तैनाती अनिवार्य है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

सिविल सर्जन ने कहा कि जिन डॉक्टरों की ड्यूटी इन वार्डों में निर्धारित है, उन्हें वहां उपस्थित रहना है। यदि कोई डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर नहीं पाया जाता है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में डॉक्टरों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप, मरीज परेशान